मेरठ के 3 भाइयों की अनोखी पहल, ईरान के पीड़ितों के लिए 15 लाख की जमीन दान, अब उठे सवाल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो इंसानियत की मिसाल भी है और विवाद की वजह भी बन गई है, जानीखुर्द क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में रहने वाले अमान मुस्तफा और उनके दो भाइयों ने ईरान में हमलों में मारे गए बच्चों के परिवारों की मदद के लिए अपनी करीब 15 लाख रुपये कीमत की जमीन दान कर दी, इस कदम की पुष्टि अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष तनवीर हैदर ने की है

बताया जा रहा है कि ईरान में हुए हमलों में करीब 300 मासूम बच्चों की मौत से यासिर मुस्तफा, अमान मुस्तफा और सुबर मुस्तफा गहराई से आहत थे, इस दर्दनाक घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि मदद कैसे करें लेकिन आखिरकार उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी जमीन दान करने का निर्णय लिया, उनकी इस पहल की इलाके में जमकर सराहना हो रही है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं

हालांकि इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, जहां भाजपा से जुड़े नेता अंकित चौधरी ने इस पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जांच की मांग की है, उन्होंने प्रशासन से तीनों भाइयों की संपत्ति की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दान की गई संपत्ति का उपयोग नियमों के अनुसार ही किया जाए

अब यह मामला सिर्फ एक नेक पहल तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि जांच और सियासत के घेरे में आ चुका है, ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है और प्रशासन क्या कदम उठाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *