सिलेंडर संकट पर सियासत तेज, डिप्टी CM के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच अब सियासत भी गर्म हो गई है, जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम के बयान को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है, उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के बयान से साफ हो गया है कि सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी में भाजपाई ही शामिल हैं

दरअसल डिप्टी सीएम ने बयान दिया था कि जिसके पास सिलेंडर नहीं है वह सूचना दे, उनके यहां से सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा, इसी बात को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो डिप्टी सीएम अपना फोन नंबर सार्वजनिक कर दें या फिर उन जगहों का पता बता दें जहां से ये सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं

अखिलेश यादव ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस संकट के समय आखिर कहां हैं, गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगे लोगों की मदद के लिए कोई आगे क्यों नहीं आ रहा, उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि भाजपाई ‘स्टूल’ लगाकर जनता की मदद क्यों नहीं कर रहे

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘आपदा में अवसर’ की राजनीति करती है, पहले संकट का माहौल बनाया जाता है, फिर कमी और डर का प्रचार किया जाता है, जिससे लोग घबराकर ज्यादा खरीदारी करें और उसके बाद दाम बढ़ाकर कालाबाजारी के जरिए फायदा उठाया जाए

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए ‘अवसर’ का मतलब सिर्फ कालाबाजारी से पैसा कमाना है, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस स्थिति में लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं और अब समय आ गया है कि ऐसे हालात पर गंभीर सवाल उठाए जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *