खजुराहो। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां राजनगर तहसील के खजवा पंचायत की रहने वाली 16 साल की नाबालिग बीते शुक्रवार से अचानक घर से लापता हो गई है, परिजनों ने उसे आसपास के इलाकों से लेकर रेलवे स्टेशन तक हर जगह तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई
नाबालिग की मां ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी को रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, मां का कहना है कि आरोपी रोहित पहले से ही लड़की के संपर्क में था और उसे तरह-तरह के सपने दिखाकर अपने साथ ले गया
मां ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित उनकी बेटी के मोबाइल पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था, जिससे परिवार पहले से ही डरा हुआ था, बताया जा रहा है कि आरोपी खजुराहो थाना क्षेत्र के अचनार गांव का रहने वाला है
फिलहाल राजनगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही नाबालिग का पता लगाने की कोशिश की जा रही है

