LPG संकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ‘आपदा में अवसर’ का मतलब कालाबाजारी से कमाई

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने डिप्टी सीएम के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी खुद भाजपाई ही कर रहे हैं

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जब डिप्टी सीएम यह दावा करते हैं कि जिसके पास सिलेंडर नहीं है वह सूचना दे तो सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा, तो उन्हें अपना फोन नंबर या फिर अपने गोदाम का पता भी सार्वजनिक कर देना चाहिए, ताकि जनता सीधे उनसे संपर्क कर सके

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हैं, वे इस संकट के समय कहां गायब हैं, गैस और तेल की लंबी लाइनों में खड़े लोगों की मदद करने के बजाय वे नजर क्यों नहीं आ रहे हैं

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा का ‘आपदा में अवसर’ का मतलब समझना जरूरी है, उनके अनुसार पहले जनता में डर और संकट का माहौल बनाया जाता है, फिर कमी बढ़ाई जाती है, लंबी-लंबी लाइनें लगवाई जाती हैं और अंत में कालाबाजारी के जरिए मुनाफा कमाया जाता है

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए ‘अवसर’ का असली मतलब सिर्फ कालाबाजारी कर अकूत संपत्ति जुटाना है, उन्होंने कहा कि महंगाई और संकट से परेशान जनता अब इन हालातों से नाराज है और बदलाव चाहती है, अंत में उन्होंने नारा देते हुए कहा कि भाजपा हटाओ, तभी सुख और चैन मिल पाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *