जेवर एयरपोर्ट से विकास को नई उड़ान, PM मोदी ने किया उद्घाटन, डिजिटल सुविधाओं और संस्कृति का अनोखा संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया, इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है, जहां सुविधा, आराम और भारतीय संस्कृति का खास संगम देखने को मिलेगा

यह एयरपोर्ट पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा, जिसमें DigiYatra गेट, सेल्फ चेक-इन मशीन, सेल्फ बैग ड्रॉप कियोस्क जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही ओपन-एयर कोर्टयार्ड, लोकल फूड और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी खासियतें इसे और भी खास बनाती हैं, यहां यात्रियों को उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी

इस परियोजना की नींव नवंबर 2021 में रखी गई थी और करीब चार साल में इसका पहला चरण तैयार हुआ है, जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट का पहला प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने साल 2001 में दिया था, पहले चरण का निर्माण करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है, जिससे एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और यह देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और एक्साइज ड्यूटी घटाने जैसे फैसलों से आम जनता को राहत मिली है, उन्होंने इसे विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता कदम बताया

सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे साबित होगा, यहां से युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, उन्होंने इस परियोजना को साकार करने में योगदान देने वाले किसानों का भी आभार जताया

वहीं उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट रखा गया, पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, एसपीजी के साथ मिलकर मल्टी लेवल सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC, RAF, ATS और CISF की तैनाती की गई, सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग, ड्रोन पर प्रतिबंध, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *