शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा और समाज की सोच दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया और जब शादी का समय आया तो जाति का हवाला देकर रिश्ता तोड़ दिया गया
यह मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है, पीड़िता के अनुसार करीब एक साल पहले उसकी पहचान आरोपी से हुई, जिसने प्रेम संबंध बनाकर शादी का भरोसा दिया और इसी भरोसे में कई बार उसके साथ संबंध बनाए, आरोप है कि अलग-अलग तारीखों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया
मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब 14 फरवरी 2026 को शादी तय हुई और कार्ड भी छप गए, लेकिन ऐन वक्त पर आरोपी और उसके परिवार ने युवती की जाति का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया, इतना ही नहीं पीड़िता को अपमानित भी किया गया
घटना से आहत होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक भाई पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है, यह घटना एक बार फिर समाज में जातिगत भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है

