जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर पहचान छिपाकर युवती से संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है, पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद को राहुल बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण करता रहा
आरोप है कि आरोपी उसे अलग-अलग शहरों में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा, इस दौरान उसने अंतरंग पलों के वीडियो भी बनाए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा, जब युवती ने दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं
मामला तब खुला जब युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली, इस सच्चाई के सामने आने के बाद पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और आत्मघाती कदम उठाने तक का विचार करने लगी, बाद में वकीलों की सलाह पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है, जो शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके का निवासी बताया जा रहा है, ओमती थाना में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया और पहचान छिपाकर बनाए गए रिश्तों के खतरों को उजागर करती है

