भोपाल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजनों का हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल। राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात शिशु की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों का कहना है कि लेबर पेन के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती गई, लेकिन समय पर सही इलाज और ध्यान नहीं मिलने के कारण नवजात की जान चली गई, जैसे ही मौत की खबर मिली, परिजन भड़क उठे और अस्पताल में नारेबाजी शुरू कर दी।

हालात बिगड़ते देख अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लिया, परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *