महाकाल की भक्ति में लीन स्नेह राणा: भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद, नंदी हॉल में घंटों किया ध्यान

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने तड़के भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और पूरे समय गहरी भक्ति में लीन नजर आईं।

स्नेह राणा ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना और ध्यान किया, इस दौरान उनका पूरा मन भगवान की आराधना में डूबा दिखाई दिया।

वह अपने परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं और इससे पहले भी कई बार यहां आ चुकी हैं, भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

आपको बता दें कि स्नेह राणा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद उन्होंने चोट से उबरकर 2021 में दमदार वापसी की और बड़े टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *