भोपाल। राजधानी भोपाल में देर रात एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां कुछ युवतियों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर रविवार देर रात यह पूरा विवाद हुआ, बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी और सभी युवतियां नशे में थीं, जैसे ही वे बाहर निकलीं किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं।
रात करीब ढाई बजे बीच सड़क पर शुरू हुई इस मारपीट को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, इस दौरान एक युवती घायल भी हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना ने शहर में सुरक्षा और नियमों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर एमपी नगर जोन-2 में देर रात तक इस तरह की घटनाएं होना पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

