राजगढ़ में सनसनी: मंत्री पर शिक्षक को धमकाने का आरोप, वीडियो जारी कर बताया जान को खतरा

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंत्री गौतम टेटवाल पर एक शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है, मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि सारंगपुर क्षेत्र के कन्या शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुभाष शर्मा ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है और आरोप लगाया है कि मंत्री की धमकी के कारण वह डर के चलते स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।

शिक्षक का कहना है कि मंत्री ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुमने ही मेरी जाति से जुड़ी शिकायत कराई है, अब तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगा और जान से मरवा दूंगा, इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव, डीजीपी और राजगढ़ एसपी से शिकायत की है।

वहीं शिक्षक ने मंत्री पर फर्जी एससी प्रमाण पत्र से जुड़ा आरोप भी लगाया है और कहा है कि उन्होंने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, फिलहाल मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *