लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरित किए, साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी सौंपे गए जिनमें बच्चों का वजन और लंबाई मापने वाले उपकरण शामिल हैं, इस पहल का मकसद बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी को पहले से ज्यादा सटीक और प्रभावी बनाना है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए जिससे अब काम डिजिटल और आसान हो सकेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रीयल टाइम डाटा उपलब्ध होगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी, उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत कर रही है ताकि देश का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बन सके, इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पोषण वितरण में अनियमितताएं थीं और माफियाओं का दखल था, लेकिन अब पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि अब बिना सिफारिश और बिना पैसे के नौकरी मिल रही है, जो पहले संभव नहीं था, और सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में ईमानदारी के साथ विकास को आगे बढ़ाना है।

