संविधान से ऊपर कोई नहीं… उषा ठाकुर का बड़ा बयान, राजेंद्र भारती मामले पर दी प्रतिक्रिया

मध्यप्रदेश की बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने साफ कहा कि संविधान और कानून से बढ़कर कोई नहीं होता, चाहे वह मुख्यमंत्री हो, सांसद हो या कोई भी जनप्रतिनिधि, उन्होंने यह बात कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर कही।

दरअसल महू विधानसभा क्षेत्र के पातालपानी में क्रांति सूर्य टंट्या मामा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई, हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और अमर शहीद टंट्या मामा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, मां काली के पूजन और हवन में भाग लिया, साथ ही यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर विधायक उषा ठाकुर ने घोषणा की कि आने वाले समय में हर साल 4 अप्रैल को पातालपानी में टंट्या मामा की जयंती पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, साथ ही परिसर के बाहर एक आकर्षक स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा, जिसमें टंट्या मामा और मां कालका की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

वहीं राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने दोहराया कि कानून सबके लिए समान है और संविधान से ऊपर कोई भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *