भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari को रायसेन जाते समय पुलिस ने रोक दिया, जिससे वे कृषि मेले में शामिल नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि उन्होंने मेले में जाने के लिए पहले ही अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से परमिशन नहीं दी गई।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर पटवारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे केवल कृषि मेले में जाकर व्यवस्थाएं और आधुनिक तकनीक देखना चाहते थे, लेकिन सरकार उन्हें वहां जाने नहीं देना चाहती।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और खुद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फोन कर कहा कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों।
पटवारी ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि किसान अपनी फसल कम दाम में बेचने को मजबूर हैं और उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है, ऐसे में वे मेले में जाकर इस पर बात करना चाहते थे।
वहीं उनके रायसेन दौरे से पहले ही पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई, भोपाल से रायसेन जाने वाले तमाम रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई थी, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
इस घटना के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है और कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

