VIP मूवमेंट में फंसी जनता, लखनऊ की सड़कों पर घंटों जाम से हाहाकार

लखनऊ. उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जहां शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।

दरअसल केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh के कार्यक्रम के चलते शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक रोका गया, जिससे हजरतगंज, लालबाग, लोहिया पथ से लेकर पुराने लखनऊ तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

हालात ऐसे हो गए कि हर चौराहे पर जाम ही जाम नजर आया, आम लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहे और यहां तक कि एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।

ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन के दावे भी फेल होते दिखे, एआई आधारित सिस्टम की बात करने वाला सिस्टम इस मौके पर पूरी तरह बेअसर नजर आया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि जहां वीआईपी काफिले के लिए रास्ते पूरी तरह खाली कर दिए गए, वहीं आम जनता जाम में पिसती रही, जिससे लोगों में ‘जन सेवकों’ को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी।

वहीं कार्यक्रम में Rajnath Singh ने खेलों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि बीते वर्षों में देश में खेलों का नया दौर शुरू हुआ है, ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं से बेटियों की भागीदारी बढ़ी है और पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ का स्पोर्टिंग कल्चर पहले से मजबूत रहा है और अब इसे और आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ सड़कों पर फंसी जनता इस व्यवस्था से खासा परेशान नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *