शिवपुरी मंडी में भ्रष्टाचार के आरोप, बाबू पर वसूली का गंभीर मामला, व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां वर्षों से पदस्थ एक बाबू पर विधायक और मंडी अधिकारियों के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं, इस पूरे मामले को लेकर फट्टा व्यापारियों ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

व्यापारी शिवकुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह एक छोटे गल्ला व्यापारी हैं और मंडी का बाबू श्रीमान जैसवाल उन्हें लगातार धमकाता है कि यदि पैसे नहीं दिए तो उनका व्यापार बंद करवा दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सिस्टम के दबाव में एक बार 10 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन एक महीने बाद फिर से पैसे की मांग शुरू कर दी गई।

व्यापारी का कहना है कि इस बार बाबू ने विधायक और मंडी डीएस के नाम पर दोबारा 10 हजार रुपये मांगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका तौल कांटा जब्त कर लिया गया और अब उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।

वहीं दूसरी ओर मंडी सचिव और बाबू जैसवाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सफाई दी है, लेकिन शिकायत के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *