थाली से शुरू हुआ झगड़ा, सब्बल से खत्म हुई जिंदगी—छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट

शहडोल। जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली खाने के विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी, इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है

बताया जा रहा है कि जगमोहन कोल घर पहुंचा और अपने बड़े भाई पन्ने लाल से खाने के बारे में पूछा, लेकिन किसी बात को लेकर बड़े भाई ने उसे खाना खाने से मना कर दिया, इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया

गुस्से में आकर जगमोहन ने पहले खाने की थाली बड़े भाई के चेहरे पर दे मारी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा और उग्र हो गया, इसी दौरान पास में रखी लोहे की रॉड यानी सब्बल छोटे भाई के हाथ लग गई और उसने आपा खोते हुए बड़े भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए

हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि पन्ने लाल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गुस्से के एक पल में रिश्तों की डोर कैसे टूट जाती है और एक परिवार हमेशा के लिए बिखर जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *