इंदौर में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फांसी लगाकर दी जान, कारण रहस्य बना

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मल्हारगंज थाना क्षेत्र के सरकारी आवास में तैनात पुलिस आरक्षक अरविंद तोमर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, इस घटना के बाद पूरे महकमे में शोक का माहौल है

बताया जा रहा है कि अरविंद तोमर यातायात एसीपी जोन-1 के मुंशी पद पर कार्यरत थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे, वे साल 2018 में मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और हाल ही में उनका चयन दिल्ली पुलिस में भी हो गया था, जहां वे आने वाले कुछ महीनों में ज्वाइन करने वाले थे

घटना की रात वे करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने सरकारी आवास पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुबह जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई

पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, वहीं मृतक के मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि इस आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके

इंदौर के एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन इस आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने एक जवान पुलिसकर्मी को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *