MP निगम मंडल में नई नियुक्ति: रामनिवास रावत को वन विकास निगम की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी है और इसी कड़ी में सरकार ने पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य शासन ने आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए भोपाल स्थित वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है, जहां वन और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी सरकार द्वारा कई अहम नियुक्तियां की जा चुकी हैं, हाल ही में केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है, जिनका कार्यकाल दो साल का रहेगा।

वहीं संजय नगाईज को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल तीन साल का निर्धारित किया गया है।

इन नियुक्तियों को लेकर खाद्य आपूर्ति, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा भी आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिससे साफ है कि प्रदेश में निगम मंडलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *