‘हमें मारिए, इसे नहीं…’ जयमाला में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन ने सबके सामने बचाया, दूल्हा बारात लेकर लौटा वापस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट

वाराणसी। जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दुल्हन का प्रेमी अचानक बारात में पहुंच गया। प्रेमी को देखते ही गांव वालों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उसकी जमकर पिटाई शुरू हो गई। लेकिन तभी ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

मंडप में बैठी दुल्हन अचानक दौड़ते हुए वहां पहुंची और प्रेमी को बचाते हुए लोगों से बोली— “हमें मारिए, इसे नहीं…” दुल्हन की ये बात सुनते ही शादी समारोह में सन्नाटा छा गया और हर कोई एक-दूसरे का चेहरा देखने लगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बिना फेरे लिए ही बारात वापस लेकर लौट गया। वहीं लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि युवक पवन राजभर ने शादी में पहुंचकर जानबूझकर हंगामा किया, जिससे परिवार की बदनामी हुई और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

दूसरी तरफ दुल्हन और उसके प्रेमी ने पुलिस को संयुक्त आवेदन देकर बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि घरवाले लड़की की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कहीं और करा रहे थे।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी। घंटों चली बातचीत और विवाद के बाद आखिरकार बड़ा फैसला लिया गया। दुल्हन की शादी उसी के प्रेमी से मंदिर में करा दी गई। वहीं दोनों ने 11 मई 2026 को कोर्ट मैरिज करने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *