MP के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज ठप: मंत्रालय का E-Office पोर्टल बंद, ऑनलाइन फाइलिंग से लेकर ट्रेजरी ट्रांजेक्शन तक प्रभावित

भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय वल्लभ भवन यानी मंत्रालय में गुरुवार को अचानक E-Office पोर्टल बंद हो गया। पोर्टल के ठप होने से मंत्रालय का ऑनलाइन कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई जरूरी सरकारी प्रक्रियाएं रुक गईं।

E-Office पोर्टल बंद होने के बाद ऑनलाइन फाइलों को आगे बढ़ाने और उनके निस्तारण में अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा E-Tendering और ट्रेजरी से जुड़े ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी प्रभावित हुए।

पोर्टल में आई तकनीकी समस्या की जानकारी अधिकारियों ने तत्काल मुख्य सचिव को दी। बताया जा रहा है कि NIC के सर्वर में तकनीकी समस्या आने की वजह से E-Office पोर्टल काम नहीं कर रहा था।

सिस्टम ठप होने के कारण मंत्रालय में कई विभागों का ऑनलाइन काम प्रभावित रहा। वहीं तकनीकी टीम सर्वर में आई समस्या को दूर करने में जुटी हुई है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि तकनीकी समस्या को कितनी जल्दी ठीक किया जाता है और मंत्रालय में ऑनलाइन सरकारी कामकाज कब तक पूरी तरह सामान्य हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *