उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे उज्जैन! बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 उज्जैन। उत्तराखंड के राज्यपाल और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह दोपहर के समय महाकाल मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

दर्शन के बाद राज्यपाल ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *