मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम! रात 8 बजे के बाद हवन पर रोक, तय समय के बाद नहीं होंगे धार्मिक अनुष्ठान

इंदौर। नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में हवन और धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। मंदिर प्रबंधन समिति ने अब हवन को लेकर समय सीमा तय कर दी है। नए आदेश के मुताबिक मंदिर परिसर और बाहर बनाए गए हवन प्लॉट में रात 8 बजे के बाद किसी भी तरह का हवन, यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं कराया जा सकेगा।

यह आदेश तहसीलदार और मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव की ओर से जारी किया गया है। मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार मंदिर परिसर और बाहर बनाए गए हवन स्लॉट में हवन की व्यवस्था तय समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होगी। रात 8 बजे के बाद हवन, यज्ञ या किसी अन्य धार्मिक अनुष्ठान पर पूरी तरह रोक रहेगी।

मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी संबंधित पंडितों, यज्ञशाला संचालकों और श्रद्धालुओं से नए समय नियम का पालन करने की अपील की है। समिति की ओर से साफ कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि सभी लोग निर्धारित समय और व्यवस्थाओं का ध्यान रखें, ताकि धार्मिक आयोजन व्यवस्थित तरीके से चलते रहें और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यानी अब मां बगलामुखी मंदिर में हवन कराने वाले श्रद्धालुओं और यज्ञशाला संचालकों को अपनी बुकिंग और धार्मिक अनुष्ठान की योजना नए समय नियम के अनुसार ही बनानी होगी। रात 8 बजे के बाद मंदिर परिसर या हवन प्लॉट में हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *