जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस – डॉक्टर प्रवीण सोनी जेल भेजे गए, अब निर्माता रंगनाथन से होगी कड़ी पूछताछ

 भोपाल। जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ी कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी को तीन दिन की रिमांड पर पूछताछ के बाद अब जेल भेज दिया गया है। SIT ने रिमांड अवधि में उनसे कई अहम सवालों के जवाब लिए और अब आगे की जांच का फोकस जेल में बंद सिरप निर्माता रंगनाथन पर केंद्रित हो गया है।

कुंडीपुरा पुलिस अदालत में जल्द ही रंगनाथन की रिमांड के लिए आवेदन देगी, ताकि उससे इस पूरे मामले में गहराई से पूछताछ की जा सके। बता दें कि परासिया बीएमओ की शिकायत के आधार पर इस केस में डॉक्टर प्रवीण सोनी, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन सहित कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

आरोप है कि श्रीसन फार्मा द्वारा तैयार किए गए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से कई बच्चों की किडनी फेल हो गई थी और 20 से अधिक मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अंबिका विश्वकर्मा की मौत के बाद आशीर्वाद मेडिकल स्टोर के संचालक, फॉर्मासिस्ट और सिरप निर्माता सभी को आरोपी बनाते हुए पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ा रही है।

अब पूरी उम्मीद है कि रंगनाथन से होने वाली पूछताछ इस पूरे मामले की सच्चाई को और साफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *