भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अब तेज़ हो चुकी हैं। किसानों की लैंड पूलिंग निरस्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला उज्जैन में आयोजित होने जा रहा है, और इसके लिए प्रदेश स्तर पर हर ज़रूरी व्यवस्था की जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने साफ कहा कि 2028 का सिंहस्थ अद्भुत और ऐतिहासिक होने वाला है। उज्जैन जैसे पवित्र और धार्मिक शहर में ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का संगम दिखाई देगा। साधु-संतों के साथ बैठकर हर पहलू पर गंभीरता से काम किया जा रहा है, ताकि आयोजन दिव्य और भव्य बन सके।
उन्होंने किसानों को लेकर भी भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार विकास के हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन भविष्य की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार फैसले ले रहा है। सीएम ने यह भी कहा कि धन की कोई कमी नहीं है—विश्व स्तर का आयोजन कराया जाएगा और हर प्रबंधन को बेहतर से बेहतर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सिंहस्थ 2028 को दुनिया का सबसे यादगार और विराट आयोजन बनाने के लिए हर जरूरी इंतज़ाम किए जाएंगे।

