खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में लव जिहाद के आरोपी अरबाज के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अरबाज युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।
इस मानसिक और भावनात्मक दबाव के चलते युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। हरसूद इलाके में आरोपी अरबाज के घर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।
आरोपी अरबाज की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की थी। अरबाज पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में जेल में बंद है।
यह कार्रवाई हरसूद नगर परिषद और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

