राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र का किया शुभारंभ, CM योगी हुए शामिल, कहा- व्यक्ति के बंधन और मोक्ष का कारण उसका मन

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन शिक्षक के रूप में प्रेरणादायी है और राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा भी प्रेरणादायक रही। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत है।

सीएम योगी ने बताया कि भारत में ऋषि परंपरा सदियों से चली आ रही है। व्यक्ति के बंधन और मोक्ष का कारण उसका मन होता है। आज दुनिया में आतंकवाद, उपद्रव और अराजकता के पीछे मन की चंचल प्रवृत्तियां हैं। एक पक्ष हमें प्रेरणा की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा नकारात्मकता की ओर।

हमें पूर्ण विश्वास है कि ब्रह्माकुमारीज अपने वार्षिक थीम को प्रदेश, देश और दुनिया में फैलाने में सफल होंगे।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक थीम 2025-26 ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)’ का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े सभी पदाधिकारी राजयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक भाव का संचार निरंतर कर रहे हैं।

हम पूर्ण विश्वास करते हैं कि वे अपने वार्षिक थीम को पूरे प्रदेश, देश और विश्व में फैलाने में सफल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक आभार और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *