लोकसभा चुनाव 2029 पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले– मैं कहां से लड़ूंगा, यह जनता तय करेगी

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा और साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव वह कहां से लड़ेंगे, इसका फैसला वे खुद नहीं करेंगे… यह पूरी तरह जनता तय करेगी। बृजभूषण ने कहा कि यह पत्ता वह नहीं खोलेंगे, बल्कि जनता खुद छह महीने पहले बता देगी कि वह कहां से लड़ेंगे और लड़ेंगे भी या नहीं।

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद ने बताया कि संसद में न होने के बावजूद लोगों का जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है, और देशभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते रहते हैं। उन्होंने माना कि पिछली बार जनता चाहती थी कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन परिस्थितियों के कारण पार्टी ने अलग निर्णय लिया।

SIR को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि जिसे वोट देना हो, वह फॉर्म भरे… जिसे नहीं देना हो, वह न भरे।

सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल पर उन्होंने तंज भी कसा। वहीं पतंजलि के घी विवाद पर उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट चार साल बाद आना गंभीर सवाल पैदा करता है। सभी बड़े ब्रांडों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूध का सही दाम मिले तो गांव से पलायन रुक सकता है और ग्रामीण रोजगार तेजी से बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *