विदिशा में धूल से बीमार होते बच्चे – नेबुलाइज़र मास्क लगाकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में खराब सड़कों और उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, खासकर बच्चों का। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुंह पर नेबुलाइज़र मास्क लगाया, हाथ में मशीनें उठाईं और सीधे विदिशा नगर पालिका पहुंचकर CMO दुर्गेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।

नगर पालिका CMO ने कहा कि विधायक निधि से टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही शहर की सड़कों की मरम्मत शुरू होगी। पहले भी कुछ सड़कों के टेंडर जारी हुए थे, लेकिन कम गुणवत्ता होने की वजह से ठेकेदारों की राशि रोक ली गई और उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।

वार्ड नंबर 14 की पार्षद रमा यादव का कहना है कि विदिशा में धूल इतनी ज्यादा उड़ रही है कि बच्चों की हालत बिगड़ रही है, वे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि राजा यादव ने कहा कि धूल की वजह से बच्चे अस्थमा जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो हवा में उड़ती धूल उनकी सेहत बिगाड़ रही है। आज का यह प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक है, लेकिन समस्याएं असली हैं और समाधान जल्द चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *