बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार परेश रावल एक बार फिर कुछ अलग करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म “The Taj Story” का टीज़र सामने आ चुका है, और सोशल मीडिया पर इसका खूब चर्चा है।
टीज़र की शुरुआत होती है ताजमहल के भव्य दृश्य से — सफेद संगमरमर पर सूरज की किरणें पड़ती हैं, और उसी खूबसूरत नज़ारे के सामने परेश रावल बैठे हुए नज़र आते हैं। उनकी आवाज़ गूंजती है —
“ताजमहल… दुनिया के सबसे महान स्मारकों में से एक है। कुछ लोगों के लिए ये एक मकबरा है, और कुछ के लिए एक मंदिर… लेकिन आपके लिए क्या है ये? क्या है इसकी असली कहानी?”
इतना कहते ही बैकग्राउंड में एक तरफ अज़ान की आवाज़ सुनाई देती है, तो दूसरी तरफ मंदिर की घंटी बजती है — और यहीं से टीज़र एक रहस्यमयी मोड़ ले लेता है।
फिल्म “The Taj Story” इतिहास, आस्था और रहस्य का संगम लेकर आने वाली है। इसमें परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
निर्देशक तुषार अमरीश गोयल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार ताजमहल सिर्फ इश्क़ की निशानी नहीं, बल्कि एक अनकही कहानी का आईना बनने वाला है

