5 साल बाद हॉरर दुनिया में वापसी करेंगे इमरान हाशमी, नई फिल्म ‘रूह’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi एक बार फिर अपने पसंदीदा हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। जहां उनके फैंस फिल्म आवारापन 2 का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब उनकी नई फिल्म रूह का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इमरान करीब पांच साल बाद किसी हॉरर फिल्म में नजर आएंगे, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।

हॉरर फिल्मों में रही है खास पहचान

इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई चर्चित हॉरर फिल्मों में काम किया है। Raaz, Raaz 3, Ek Thi Daayan और Raaz Reboot जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उनकी आखिरी हॉरर फिल्म Dybbuk थी, जिसके बाद अब वह एक नए और रहस्यमयी अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं।

म्यूजिकल हॉरर फिल्म होगी ‘रूह’

फिल्म Rooh को एक म्यूजिकल हॉरर फिल्म बताया जा रहा है। यानी दर्शकों को इसमें डर, रहस्य, संगीत और भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन Mayank Sharma कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी मयंक शर्मा और Vishal Kapoor ने मिलकर लिखी है। विशाल कपूर इससे पहले हॉरर फिल्मों Lapachhapi और Chhorii से जुड़े रहे हैं। फिल्म का निर्माण Wicked Films के बैनर तले किया जा रहा है।

2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म रूह की घोषणा के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। इमरान हाशमी की हॉरर फिल्मों में मजबूत पहचान और फिल्म की दिलचस्प कहानी को देखते हुए माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की चर्चित हॉरर फिल्मों में शामिल हो सकती है। मेकर्स के मुताबिक रूह साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब दर्शकों को इस फिल्म की पहली झलक और आगे की अपडेट्स का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *