मध्य प्रदेश भाजपा में नई नियुक्ति, अंशुल तिवारी बने सह मीडिया प्रभारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने संगठन को मजबूत करते हुए नई नियुक्ति की है। भाजपा युवा मोर्चा भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल तिवारी को प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

अंशुल तिवारी इससे पहले भाजयुमो में भोपाल जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे पार्टी के सक्रिय और अनुभवी युवा नेताओं में गिने जाते हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है।

इस नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि अंशुल तिवारी के अनुभव और सक्रियता से भाजपा के मीडिया विभाग को और मजबूती मिलेगी और संगठन की बात प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *