Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri का ट्रेलर रिलीज, अधूरे इश्क की कहानी लेकर लौटे Kartik Aaryan

एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे खुद कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार और शानदार है, जिसमें लव, रोमांस और इमोशन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।

अधूरे इश्क की दास्तान ने खींचा ध्यान
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “किस्से, कहानियाँ, चर्चे, दास्तान… अधूरे इश्क़ के ही होते हैं,” और साथ ही बताया कि यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

क्रिसमस पर आएगी रोमांटिक कॉमेडी
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों को प्यार और अधूरे इश्क की एक नई कहानी से रूबरू कराने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *