करणी सैनिकों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन

 हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में करणी सैनिकों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर आज बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। करणी सैनिक संगठन 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जन क्रांति न्याय आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन करेगा, जिसे लेकर पूरे जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बताया जा रहा है कि 12 और 13 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के बाद मामला काफी गरमा गया था और उसी के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तैयार की गई। इसके तहत बड़ी संख्या में करणी सैनिक हरदा पहुंचे हैं, जहां नेहरू स्टेडियम में आंदोलन किया जाएगा।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर देर रात हरदा पहुंच चुके हैं और उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में 10 कंपनी सुरक्षा बल के साथ तीन जिलों का अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया है। करीब 1500 पुलिस जवानों को पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *