लाड़ली बहनों को मिला दीपावली का तोहफा: CM डॉ. मोहन यादव ने जारी किए 1541 करोड़ रुपए, बोले — भाई दूज के बाद हर महीने आएंगे 1500 रुपए

भोपाल। Ladli Behna Yojana: दीपावली से पहले मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आई है बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी। एक ही क्लिक में 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1,541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाई दूज के बाद से लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने 1,500 रुपए जमा किए जाएंगे। सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा — “अब तक एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि बहनों के पास पैसे न पहुंचे हों। हमारी सरकार में बहनों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उनके आशीर्वाद से प्रदेश में नए-नए निवेश और खुशहाली आ रही है।”

श्योपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘विरासत’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया, जो श्योपुर के इतिहास, संस्कृति और संसाधनों को दर्शाती है। इसके साथ ही करोड़ों रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी सिंगल क्लिक से किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *