रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है और अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार भी शुरू हो चुका है, जो मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है। इसी बीच रणवीर सिंह की अगली फिल्म प्रलय को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिल्म की हीरोइन फाइनल कर ली गई है और यह वही एक्ट्रेस हैं, जो पहले भी रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
प्रलय में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी आलिया भट्ट
फिल्म प्रलय में रणवीर सिंह के अपोजिट फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिर रणवीर और आलिया की यह हिट जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जय मेहता करेंगे प्रलय का निर्देशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म प्रलय की शूटिंग जुलाई से अगस्त 2026 के बीच शुरू हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जो जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। खास बात यह है कि प्रलय जय मेहता की बतौर निर्देशक पहली फीचर फिल्म होगी।
रणवीर और आलिया का आने वाला वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह साल 2026 में फिल्म धुरंधर 2 में नजर आएंगे, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगी और इसके अलावा वह फिल्म अल्फा में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

