उमरिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इवनिंग सफारी, बांधवगढ़ में 5 बाघों के दीदार, आज मां बिरासनी के करेंगे दर्शन

उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उमरिया जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इवनिंग सफारी का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को जंगल भ्रमण के समय चार से पांच बाघों के दीदार हुए, जिससे सफारी का अनुभव बेहद खास रहा। सफारी के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ताला स्थित जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन से मुलाकात की और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री पाली में स्थित मां बिरासनी के दर्शन करेंगे और इसके बाद तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि उमरिया का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों का गढ़ माना जाता है, जहां देश में सबसे अधिक संख्या में टाइगर पाए जाते हैं और यही वजह है कि यह इलाका सालभर देशी और विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *