10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां निजी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा आईटीआई क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

बेटी की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और घर में मातम पसरा हुआ है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि छात्रा द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *