महाकाल की भक्ति में डूबीं बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर, भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल से किए दर्शन

उज्जैन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में श्रद्धा के साथ पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर की प्रमुख परंपरा भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंगलवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचीं निमरत कौर आरती के दौरान पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं और नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत और सम्मान किया। महाकाल की भक्ति से अभिभूत निमरत कौर ने अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यहां का माहौल, ऊर्जा और आस्था शब्दों से परे है। उन्होंने कहा कि महाकाल के प्रति जो प्रेम और सकारात्मक शक्ति यहां महसूस होती है, उसे बयान करना आसान नहीं है और मंदिर की व्यवस्थाएं व वातावरण मन को गहरी शांति प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *