सोमनाथ मंदिर हमले के बाद देशव्यापी शिव उपासना अभियान, महाकाल मंदिर से हुई शुरुआत

उज्जैन। सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के बाद देशभर में शिव उपासना का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर की।

दर्शन के बाद हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नागरिकों से भगवान शिव की आराधना करने की अपील की गई है, ताकि देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज उन्होंने महाकाल मंदिर में पार्टी के विधायकों, जिला अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए और जयकारे लगाए। उन्होंने प्रदेशवासियों और देश के नागरिकों से अपील की कि वे शिव मंदिरों में जाकर ॐ नमः शिवाय का जाप करें और देश की शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रार्थना करें।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान महाकाल सभी के जीवन में शांति और समृद्धि प्रदान करें और सभी को मिलकर देश सेवा की शक्ति दें। इसी संकल्प के साथ महाकाल मंदिर से इस देशव्यापी शिव उपासना अभियान की शुरुआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *