रतलाम। मध्य प्रदेश भाजपा में निगम-मंडल, आयोग और नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रतलाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सूची में थोड़ा ट्विस्ट आया है, लेकिन बहुत जल्द इसे जारी कर दिया जाएगा।
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सत्ता और संगठन का चोली-दामन का साथ है और दोनों मिलकर समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि सरकार को बने हुए दो साल हो चुके हैं और नगरीय निकाय चुनावों को तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व देना जरूरी है, ताकि वे संगठन और सरकार दोनों के काम को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।

