सिंगरौली में मौत का तांडव: मुरुम से ओवरलोड ट्रैक्टर ने 2 मासूमों को कुचला, गांव में पसरा मातम

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर मौत बनकर सड़क पर दौड़ा और दो मासूमों की जिंदगी छीन ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना नौडिहवा चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बरवाडीह के गोडगवा गांव में मुरुम से ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी उसने सड़क पर मौजूद दो बच्चों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर संतकुमार यादव चला रहा था, जबकि वाहन की मालकिन जयमाला दुबे बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *