साइलेंट अटैक से 21 साल के युवक की मौत, नहाते वक्त बाथरूम में पड़ा दिल का दौरा, परिवार में पसरा मातम

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज 21 साल के युवक की अचानक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार को नगर निवासी अनमोल मित्तल को बाथरूम में नहाने के दौरान साइलेंट अटैक आया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों के मुताबिक अनमोल सुबह रोज की तरह नहाने के लिए बाथरूम गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अनमोल बाथरूम के फर्श पर बेसुध पड़ा था।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और घर मातम में डूब गया।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से साइलेंट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हंसते-खेलते लोग अचानक दम तोड़ रहे हैं, कभी जिम करते हुए, कभी खाना खाते वक्त तो कभी डांस करते समय। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अब युवा भी इस खामोश खतरे का शिकार होने लगे हैं, जो समाज के लिए बेहद गंभीर संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *