मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में धांधली, सोनकच्छ में 6 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत नगर परिषद सोनकच्छ में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने 3 इंजीनियरों सहित कुल 6 अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं।

कार्रवाई के तहत उपयंत्री शिवानी गर्ग और ओमप्रकाश द्विवेदी की तीन-तीन वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं, जबकि उपयंत्री शशांक शाह की दो वेतन वृद्धियां स्थगित की गई हैं। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी समान दंडात्मक कार्रवाई लागू की गई है।

आयुक्त संकेत भोंडवे ने स्पष्ट कहा है कि यह मामला घोर लापरवाही, उदासीनता और शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर उपेक्षा को दर्शाता है। विभाग भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कदम उठाता रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है और जांच पूरी होने के बाद आगे और कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *