महाकाल की शरण में शंकर महादेवन, बेटों संग बाबा महाकालेश्वर के किए दर्शन, बोले भगवान के दरबार में संगीत सेवा देना सबसे बड़ा सौभाग्य

उज्जैन। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और भक्ति में लीन नजर आए।

बुधवार को शंकर महादेवन अपने दोनों बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ उज्जैन पहुंचे और मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिवार ने श्रद्धा और आस्था के साथ दर्शन किए।

दर्शन पूजन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव ने शंकर महादेवन का स्वागत और सम्मान किया। महादेवन ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में अपने बच्चों के साथ संगीत सेवा देना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

आपको बता दें कि शंकर महादेवन उज्जैन में आज से शुरू हो रहे भव्य श्रीमहाकाल महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे हैं, जहां वे बाबा महाकाल की नगरी में संगीत के माध्यम से अपनी भक्ति अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *