लव मैरिज का खौफनाक अंत: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद

झांसी। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के महज छह महीने बाद ध्रुवराज कुशवाहा ने खुदकुशी कर ली। ध्रुवराज ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अपनी प्रेमिका से शादी की थी। घटना के समय वह घर में अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता और दो बहनें कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए गई हुई थीं। दो दिनों से ध्रुवराज का मोबाइल स्विच ऑफ था। जब परिवार घर लौटा तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।

ध्रुवराज की बहन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। बहन ने बताया कि भाभी को नए कपड़े, घूमना-फिरना और बाहर खाने-पीने का शौक था, जबकि ध्रुवराज की आमदनी सीमित थी। इसी वजह से उनके बीच विवाद होता था। परिजनों का कहना है कि पत्नी पैसे न मिलने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी देती थी।

करीब एक महीने पहले पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में ध्रुवराज ने कहा था कि वह फांसी लगा लेगा, जिस पर पत्नी ने कहा था, “लगाओ फांसी।” इसके बाद युवक ने यह दर्दनाक कदम उठा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *