BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, नामांकन में मुख्यमंत्री समेत MP के 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आज नई दिल्ली में नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस अहम प्रक्रिया में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री सहित कुल 20 वरिष्ठ नेता प्रस्तावक और समर्थक की भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का औपचारिक प्रस्ताव रखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनके नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में 5 मंत्री, 5 केंद्रीय मंत्री, 4 सांसद जिनमें दो राज्यसभा सदस्य शामिल हैं, और प्रदेश के 5 वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। ये सभी नेता अगले दो दिन तक दिल्ली में रहकर चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर मौजूद रहेंगे।

सांसदों में फग्गन सिंह कुलस्ते, विष्णुदत्त शर्मा, सुमित्रा बाल्मीकि और कविता पाटीदार शामिल हैं, जबकि वरिष्ठ नेताओं में जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और ओमप्रकाश धुर्वे दिल्ली में रहेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहले से ही राजधानी में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *