शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने पर कांग्रेस का हमला, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- बीजेपी केवल वोट बैंक के लिए सनातन की बात करती है

भोपाल। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान करने से रोकने की घटना पर कांग्रेस ने तीखा निशाना साधा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी, जो भारतीय धर्म की रक्षा का दावा करती है, ने शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोक दिया।

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के अनुयायियों को डंडों और लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में शंकराचार्य का सर्वोच्च स्थान है, लेकिन बीजेपी केवल चुनावी वोट बैंक के लिए सनातन धर्म की बात करती है।

जीतू पटवारी ने आगे बताया कि एनजीटी की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 70 फीसदी पानी पीने योग्य नहीं है। इसके बावजूद बीजेपी भ्रष्टाचार के लिए काम कर रही है। उन्होंने दिनेश कुमार मौर्य को लेकर कहा कि कफ सिरप कांड के आरोपी को फिर से पारितोषित किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी का जिम्मेदार कोई नहीं बताया गया। 32 लाख करोड़ के निवेश और 26 लाख रोजगार के बड़े-बड़े दावे खाली साबित हुए हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार विदेश यात्रा में रोजाना 3 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और 200 करोड़ रुपये रोजाना कर्ज लेकर ला रही है। दावोस में यह सब मध्य प्रदेश की जनता की मेहनत की कमाई खर्च हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *