यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद! किसान की बेटी को लेकर फरार हुआ बदमाश, न्याय के लिए भटकता रहा पिता

जालौन। उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक गरीब किसान की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर आरोपी फरार हो गया और पीड़ित पिता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला जिले के कदौरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक किसान ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी अचानक शाम के समय घर से लापता हो गई।

परिजनों ने जब बेटी की तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव का ही युवक अरुण कुमार उसे अपने जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसकी बेटी जाते समय घर से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है, जबकि उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।

परिजनों का कहना है कि वे पिछले करीब 15 दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के परिजन शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने उच्च अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर बेटी को सुरक्षित बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *