पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ DGP से शिकायत, व्यास गद्दी से सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर व्यास गद्दी से सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए DGP से औपचारिक शिकायत की गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

यह शिकायत दलित पिछड़ा समाज संगठन, भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी की ओर से की गई है। संगठनों का आरोप है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथाओं के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाते हैं। शिकायत के साथ कथाओं के वीडियो और अन्य सबूत भी सौंपे गए हैं और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा कि सांप्रदायिकता फैलाने वाले बाबाओं पर बिना भेदभाव FIR दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि इस मांग को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना और बाबाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नागपुर से भोपाल तक जाएगी और 29 जनवरी को भोपाल में अंबेडकर प्रतिमा से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *